ABOUT THE DEPARTMENT:बिरसा मुंडा कॉलेज(महाविद्यालय)में मेरी नियुक्ति दिनांक 9 नवंबर 2020 दिन सोमवार को सहायक प्राध्यापिका(असिस्टेंट प्रोफेसर,हिंदी)के रूप में हुई। यह हिंदी डिग्री जनरल कॉलेज होने के कारण इसकी भाषायी माध्यम हिंदी है।यहाँ के अधिकांश विद्यार्थी हिंदीभाषी हैं।तथा वे आदिवासी जनजाति समूह से संबंधित है,जो अपने स्वभाव से अत्यंत सहज और सरल हैं। कॉलेज के समस्त कार्यकर्ता विद्यार्थियों के शिक्षा से संबंधित समस्याओं के हल हेतु हमेशा तत्पर रहते हैं।जिससे विद्यार्थी गण अपने जीवन से अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान की ज्योति से अपने जीवन की नयी नींव को प्रकाशित कर सके।सत्य और अहिंसा की राह पर अग्रसर होकर एक नए समाज का निर्माण कर सके।समाज निर्माण के कार्य के सम्पन्नता हेतु हम संकल्प रत है। कॉलेज की बाहरी बनावट भी काफी खूबसूरत है।यह भवन चारों ओर से हरे-भरे चाय बागान से घिरे होने के कारण मन को हर लेती है।कॉलेज के पीछे कल-कल करती नदी बहती जाती है यूँ लगता है जैसे कोई गीत सुनाती हो और चाय बागान में काम करते कर्मी नन्हे-नन्हे चाय की पत्तियों को टुंगते(तोड़ते) हुए अपने जीविका को परिपूर्णता देते हैं।कॉलेज का समस्त परिवेश अत्यंत शांत और मनोरम है। डॉ.सरिता विश्वकर्मा. |
FACULTY PROFILE
![]() |
Name: Dr.Sarita Vishwakarma (HOD) |
![]() |
Name: Gobind Kumar Yadav. |
|||
|
Name: : Sushil Mahato |